उत्तरप्रदेश

सीतापुर हाईवे पर सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत

सीतापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह हादसा सहजनपुर के पास हुआ जब सभी लोग लखनऊ से ईंट उतारकर वापस लौट रहे थे।

  1. सीतापुर हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मारी।
  2. इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।
  3. घायल सुशील और विकास को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया।
  4. अटरिया (सीतापुर)। हाईवे पर सहजनपुर के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। बिनौना निवासी नीलू (35), रानीपुर निवासी आकाश (28) और बुलबुलिया निवासी गोविंद (32) की मौत हुई है।
  5. घायल सुशील और विकास को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। सभी लोग लखनऊ में ईंट उतारकर ट्रैक्टर से वापस बिसवां लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button