खेलराष्ट्रीय

‘मैं पल दो पल का शायर’, IPL संन्यास से भावुक हुए धाकड़ धोनी, कहा-इससे बेहतर कोई गाना नहीं

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है और अब वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ मेंटॉर की भूमिका में नजर आएंगे. इससे उन्होंने साल 2020 में अपने इंटरनेशनल करियर से संन्यास लिया था. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें पल दो पल वाला गाना बज रह है. इससे पता चलता है कि संन्यास का फैसला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और इस गाने को सुनकर उनके फैंस भी भावुक होंगे.

आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट फैंस हैरान रह गए हैं. क्योंकि वह धोनी को अभी और खेलते हुए देखना चाहते थे. अब फैंस को मैदान पर वह पीली जर्सी में दिखाई नहीं देंगे. ऐसा नहीं है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ रहे हैं. टीम के साथ वह मेंटॉर की भूमिका में रहेंगे. आईपीएल साल 2008 में शुरू हुआ था और इसकी शुरुआत से ही धोनी चेन्नई की टीम से जुड़ गए थे. इसके बाद उन्होंने अपने दम पर टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया. अब संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.

महेंद्र सिंह धोनी ने की इंस्टाग्राम पोस्ट
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने अपने साथ खेलने वाले प्लेयर्स की फोटोज शेयर की हैं. वीडियो में गाना बज रहा है कि मैं हर एक पल का शायर हूं और हर एक पल मेरी कहानी है. इसके अलावा कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया है. इसे मानने के लिए इससे अच्छा गाना कोई नहीं हो सकता. शायद दो वर्जन इसलिए बनाए गए, ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर उसे मान सकूं.

CSK को मुश्किल मैचों में दिलाई जीत
चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाई. वह मैदान पर शांत रहते, जिससे बड़ी से बड़ी टीमें भी धराशाई हो जातीं. वह बिजली जैसी तेज स्टंपिंग करते, जिससे किसी भी बल्लेबाज के लिए बच पाना आसान नहीं होता. धोनी के पास आखिरी ओवर्स में मैच पलटने की गजब काबिलियत मौजूद थी. उनकी बदौलत ही सीएसके की टीम आईपीएल में एक अलग मुकाम बना पाई.

धोनी ने आईपीएल में बनाए 5000 से ज्यादा रन
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सिर्फ दो ही टीमों के लिए खेला. इनमें राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स शामिल रही. उन्होंने आईपीएल में कुल 278 मुकाबले खेले, जिसमें 5439 रन उनके बल्ले से निकले. उन्होंने कुल 24 अर्धशतक लगाए. इसके अलावा वह 84 बार नॉटआउट रहे. जब तक धोनी क्रीज पर रहते. फैंस को उम्मीद रहती कि वह हमें मैच जिता देंगे.

Related Articles

Back to top button