अन्य खबरें

भारत आकर विदेशी महिला को मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सबक, बोलीं- यहां समझ आया सच में जरूरी क्या है

Viral Video: इंडिया घूमने आई एक विदेशी महिला ने अपना एक्सपीरियंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा, ‘भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की झलक है. भारत ने मुझे जिंदगी की उन बातों का एहसास कराया जो अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग भूल जाते हैं.’

‘जमीन से जोड़े रखने वाला देश है भारत’

महिला ने कहा, ‘अगर कोई मुझसे भारत के बारे में पूछता है, तो मैं कहती हूं कि भारत पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व करता है. यहां दुनिया भर की खूबसूरती देखने को मिलती है और यही बात भारत को दूसरे देशों से अलग बनाती है. हालांकि भारत जितना जादुई है, उतना ही लोगों को जमीन से जोड़े रखने वाला भी है. भारत इंसान को याद दिलाता है कि जिंदगी में असल में क्या चीज सबसे ज्यादा जरूरी है.’

‘भारत में सच्चाई को छिपाने की जगह नहीं’

विदेशी महिला ने आगे कहा, ‘आज के समय में लोगों की रियलिटी सोशल मीडिया और दिखावे के कारण काफी हद तक बदल चुकी है, लेकिन भारत में आपको असलीयत का सामना सीधे तौर पर होता है. यहां सच्चाई से बचने की कोई जगह नहीं है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.’

‘लोगों की वजह से बार-बार भारत आती हूं’

वीडियो के आखिर में महिला ने कहा, ‘भारत को खास यहां के लोग बनाते हैं. वे बहुत अच्छे हैं. इसीलिए मैं बार-बार इंडिया लौटना चाहती हूं क्योंकि यहां के लोग गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, मदद करते हैं और दिल जीत लेने वाले होते हैं.’

Related Articles

Back to top button