मनोरंजन
किस्सा-ए-धनतेरस

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘थामा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसमें वह आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। हाल ही में वह अपने पहले धनतेरस के अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि जब उनकी शुरुआती फिल्में सफल हुर्इं और उन्होंने अच्छी कमाई शुरू की, तो उन्होंने धनतेरस पर पहली बार अपनी कमाई से कुछ खास खरीदा। उस दिन उन्होंने अपनी मां के लिए एक सुंदर चेन और पेंडेंट खरीदा था। रश्मिका के अनुसार, ये उपहार पैसों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ा हुआ था। अपनी मां को कुछ खास देने का वह पल उनके लिए गर्व और खुशी से भरा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने कॉलेज के समय उन्हें झुमके गिफ्ट किए थे, जो आज भी उनके लिए बहुत कीमती हैं।




