खेल

भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हटा पाकिस्तान

ब्यूरो— नई दिल्ली, सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाडिय़ों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे। पाकिस्तान की टीम भारत में 28 नवंबर से होने जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हट गया है। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। एफआईएच ने एक बयान में कहा, पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम खेलेगी, इसका ऐलान जल्द किया जाएगा।

पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

Related Articles

Back to top button