अन्य खबरें

8 साल की बच्ची के गले में अटकी च्युइंग गम, घुटने लगा दम और फिर…, वायरल हुआ भावुक करने वाला वीडियो

 केरल के कन्नूर जिले का यह पूरा मामला है। सोशल मीडिया पर वायरल सीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी साइकिल के पास खड़ी है और च्यूइंग गम खा रही है। कुछ देर बाद बच्ची बेचैन होने लगती है

 छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों को तक को च्यूइंग गम खाना पसंद है। कभी-कभी लोग इसे टॉफी समझकर गलती से निगल लेते हैं। इससे यह गले में अटक जाता है और इंसना परेशानी में फंस जाता है। एक छोटी बच्ची के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन कुछ लड़कों ने सही समय मदद कर उसकी जान बचा ली।

इस भावुक कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें साइकिल चलाते वक्त एक छोटी बच्ची के गले में गलती से च्यूइंग गम फंस जाता है। इसके बाद बच्ची तुरंत पास खड़े लोगों के पास मदद के लिए दौड़कर जाती है और वहां मौजूद लोग उसकी जान बचा लेते हैं।

केरल के कन्नूर जिले का यह पूरा मामला है। सोशल मीडिया पर वायरल सीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी साइकिल के पास खड़ी है और च्यूइंग गम खा रही है। कुछ देर बाद बच्ची बेचैन होने लगती है और तुरंत साइकिल चलाकर पास खड़े लड़कों के पास चली जाती है, जो सब्जियां खरीद रहे होते हैं।

वायरल हुआ सीसीटीवी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने बच्ची को उठाया और उसकी पीठ दबाई, तो वहीं स्कूटी पर बैठा दूसरा युवक उसकी मदद करता है। धीरे-धीरे च्यूइंग गम बाहर निकल गया और बच्ची ने फिर से सांस लेना शुरू कर दिया। बच्ची की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button