महाराष्ट्र

हेलो…! नौसेना के डॉकयार्ड पर हो सकता है आतंकवादी हमला, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में हड़कंप

मुंबई: दिल्ली में लाल किले के नजदीक कार ब्लास्ट की घटना के बाद देश भर में हाई अलर्ट है। इस बीच मुंबई से हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि नौसेना के डाकयार्ड इलाके में आतंकी हमला हो सकता है। धमकी भरे कॉल में नेवल डॉक इलाके में आतंकी हमले की धमकी दी गई है। धमकी भरे कॉल करने वाले ने अपना नाम जहांगीर शेख भी बताया है। धमकी भरा कॉल आने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। इसके बाद नेवल डॉक इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को अरेस्ट करने दावा किया है, पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की तलाशी में क्या मिला?
पुलिस ने बताया कि नौसेना डॉक इलाके में तलाशी अभियान के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अनुसार आंध्र प्रदेश के निवासी जहांगीर शेख नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जहांगीर ने दावा किया कि वह आंध्र प्रदेश में था और उसे किसी और ने हमले की सूचना दी थी। कॉल के बाद, सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। दिल्ली में ब्लास्ट की आतंकी घटना के बाद मुंबई को खासतौर पर हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई पुलिस संदिग्धों पर काफी सख्ती निगरानी रख रही है। पुलिस की तमाम विंग इस समय अलर्ट मोड में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button