स्वास्थ्य

कट-कट बजती हड्डियां, जोड़ों का ग्रीस खत्म? आयुर्वेद बाबा का ₹10 का नुस्खा, 206 हड्डियों में भरेगा ताकत

क्या आपके भी घुटनों में उठते-बैठते समय कट-कट की आवाज आती है, चलते समय दर्द होता है, या डॉक्टर ने कह दिया है कि घुटनों का ग्रीस खत्म हो गया है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कैल्शियम की कमी, पोषण की कमी, लाइफस्टाइल में बदलाव और जोड़ो के लुब्रिकेशन के कम हो जाने से घुटनों और हड्डियों में कमजोरी और दर्द होना आम समस्या है।

जोड़ों और हड्डियों की समस्याओं से बहुत से लोग पीड़ित रहते हैं। सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। जाहिर है हड्डियों में कमजोरी आपके पूरे शरीर को गिरा सकती है क्योंकि सारा भार इन्हीं पर टिका है। शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जोड़ों और हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाकर रखना बहुत जरूरी है।

हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है और इस वजह से आपको हड्डियों में दर्द, घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो आपको ऋषिकेश के आयुर्वेद एक्सपर्ट बाबा कैलाश आपकी हेल्प कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-

कैलाश के अनुसार, जोड़ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए आप घर पर काली किशमिश, सफेद तिल और काले तिल का मिश्रण बना सकते हैं। इस उपाय से आपको कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं, जो हड्डियों को ताकत देते हैं।

काली किशमिश में आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वहीं काले और सफेद तिल कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट का बेहतरीन स्रोत हैं। जब इन चीजों को मिलाकर लिया जाता है, तो यह घुटनों की लुब्रिकेशन बढ़ाने और हड्डियों का दर्द कम करने में मदद करता है।

  • दो चम्मच काली किशमिश लेकर एक कप पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें।
  • एक घंटे बाद इस मिश्रण को मिक्सी में डालें।
  • अब इसमें आधा चम्मच सफेद तिल और आधा चम्मच काले तिल भी मिला दें।
  • सबको अच्छी तरह मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
  • इस पीने वाले मिश्रण को बिना छाने एक गिलास बना लें।​

बाबा ने बताया कि इस पेय को हफ्ते में 2–3 बार सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, घुटनों की सूजन और दर्द में राहत मिलती है, जोड़ों में लुब्रिकेशन यानी ग्रीस बनना शुरू होता है, जोड़ों में अकड़न खत्म होती है और सुबह उठने पर बदन टूटना भी कम होने लगता है।

बाबा कैलाश ने बताया कि जिन लोगों के घुटनों में लगातार दर्द रहता है, उठते-बैठते समय आवाज आती है, जिनके घुटनों का ग्रीस कम हो गया है, हड्डियों में कमजोरी महसूस होती है या सुबह उठते ही शरीर टूटता है, उनके लिए यह नुस्खा खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button