मध्यप्रदेश

दुष्कर्म आरोपी सलमान के खिलाफ मुस्लिम समाज ने  पुतले को फांसी दी, ऐलान-कोई संगठन मदद नहीं करेगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में गौहरगंज की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को लेकर शुक्रवार दोपहर जबरदस्त विरोध देखने को मिला। माता मंदिर चौराहे पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और आरोपी के पुतले को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका कर कड़ा संदेश दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व साजिद फ्रेंड्स क्लब और मुस्लिम समाज के मुजाहिद सिद्दीकी ने किया। भीड़ ने सलमान के खिलाफ नारेबाजी की और साफ कहा —

ऐसे दरिंदों का समाज में कोई स्थान नहीं। कोई वकील, कोई नेता और कोई संगठन उसकी मदद नहीं करेगा।

प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। इससे पहले आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले रिज़वान को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने 11 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया था।

आरोपी सलमान को फांसी की मांग पर समाज अडिग


कोई मुस्लिम वकील उसका केस नहीं लड़ेगा


आरोपी की हरकत से भोपाल और पूरे प्रदेश का मुस्लिम समाज शर्मिंदा


मुस्लिम समाज का कहना है कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध किसी भी धर्म में स्वीकार्य नहीं हैं। सरकार से अपील की गई कि आरोपी को जल्द फांसी देकर पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button