अन्य खबरेंराष्ट्रीय

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 172 रन

IND vs PAK Live Cricket Score: एशिया कप 2025 के सुपर-4 के दूसरे मैच में आज भारतीय टीम की टक्‍कर पाकिस्‍तान से हो रही है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों की प्‍लेइंग 11 में 2-2 बदलाव किए गए हैं।

नई दिल्ली। Asia Cup 2025, IND vs PAK Live Score Updates: एशिया कप 2025 का कारवां सुपर-4 में पहुंच चुका है। सुपर-4 के दूसरे मैच में आज भारतीय टीम (Indian national cricket team) का सामना पाकिस्‍तान (Pakistan national cricket team) से हो रहा है। भारत के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया।

दोनों ही टीमों की प्‍लेइंग 11 में 2-2 बदलाव किए गए हैं। भारत की प्‍लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। वहीं हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को बाहर किया गया है। वहीं पाकिस्‍तान ने हसन नवाज और खुशदिल शाह छुट्टी की है। फहीम अशरफ और हुसैन तलत को अंतिम 11 में शामिल किया गया है।

ग्रुप स्‍टेज में जब दोनों टीमें टकाई थीं तो बाजी भारत ने मारी थी। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम ने पाकिस्‍तान को 7 विकेट से शिकस्‍त दी थी। ऐसे में आज पाकिस्‍तान के पास पिछली हार का बदला लेने का अच्‍छा मौका है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button