दिल्ली

नए साल में दिल्ली को मिलेंगी 1000 ई-बसें, 4 बस डिपो भी जल्द खुलने को तैयार

नई दिल्ली: नए साल की पहली तिमाही में दिल्लीवालों को करीब एक हजार नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद डीटीसी के बेड़े में 100 फीसदी ई-बसें होगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बीते दिनों बस निर्माता कंपनियों के साथ बैठक कर बसों की डिलिवरी में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कंपनियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

जनवरी में मिलेंगी इतनी बसें

उसी का नतीजा है कि कंपनियों ने दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक डिलिवरी का शेड्यूल दिया। दिसंबर में 120 से अधिक बसों की डिलिवरी हो चुकी है। अब जनवरी में 9 मीटर वाली 156 बसें और 12 मीटर वाली 120 बसें मिलेंगी। जनवरी से मार्च 2026 के बीच 829 बसों की डिलिवरी की योजना है।

सीएनजी बसों को हटाने की पूरी तैयारी

अधिकारियों के मुताबिक मार्च तक आने वाली कुल बसों में 296 बसें 9 मीटर वाली जबकि 530 बसें 12 मीटर वाली होंगी। इसके बाद डीटीसी के अंदर सीएनजी बसों को पूरी तरह से हटाने की तैयारी है। डीटीसी के पास 3427 इलेक्ट्रिक बसें अभी है। मार्च तक यह संख्या 4500 हो जाएगी।

4 बस डिपो भी जल्द खुलने को तैयार

इसके बाद पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 2800 नई इलेक्ट्रिक बसें अगले वित्तीय वर्ष से आनी शुरू होंगी। यह बसें दिसंबर 2026 तक आएंगी। द्वारका, कोहाट एनक्लेव, नांगलोई और रिठाला डिपो में 1500 से अधिक बसों की पार्किंग की सुविधा होगी। आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने 19 दिसंबर को भी 100 नई ई बसों को भी हरी झंडी दिखाई थी। साथ ही धौला कुआं (दिल्ली) धारूहेड़ा (हरियाणा) तक से नई इंटरस्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा का भी शुभारंभ किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button