अन्य खबरें
सुपर-4 में श्रीलंका की लगातार दूसरी हार, पांच विकेट से जीता पाक

एजेंसियां — आबुधाबी
पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पहली जीत हासिल की है। टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को पांच विकेट से हराया। इस जीत से पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं, जबकि श्रीलंका लगभग बाहर हो गई है। आबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम ने 134 रन का टारगेट 18 ओवर में पांच विकेट पर पूरा कर दिया। तलत हुसैन 32 और मोहम्मद नवाज 38 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दोनों ने छठे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 58 रन की अहम साझेदारी की। टॉस हारकर बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए।




