अन्य खबरें

सुन नहीं सकता पति, सोशल मीडिया पर बीवी को मिलती है सहानुभूति, तंग आकर महिला ने दिया हर टिप्पणी का जवाब!

जेमा और जेमी क्लार्क आम पति-पत्नी की तरह हैं. बस उनमें फर्क इतना है कि जेमा सुन सकती हैं और जैमी नहीं. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए साल 2017 में हुई थी. जेमी, इंग्लैंड की डेफ फुटबॉल टीम के कैप्टन हैं.

अगर कोई इंसान मन से मजबूत है, तो फिर ये फर्क नहीं पड़ता कि वो तन से कितना कमजोर है. बहुत से ऐसे लोग हमारे समाज में हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं मगर अपने मनोबल की वजह से वो इतने ताकतवर होते हैं कि वो अपने शरीर की कमी को कभी भी हावी नहीं होने देते. एक इंग्लैंड का शख्स भी इसी तरह की सोच रखता है. वो सुन नहीं सकता. मगर सोशल मीडिया पर उसकी बीवी को लोग हमेशा सहानुभूति देते रहते हैं. इस बात से महिला परेशान हो चुकी है. हाल ही में तंग आकर उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने हर टिप्पणी का जवाब भी दिया.

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जेमा और जेमी क्लार्क आम पति-पत्नी की तरह हैं. बस उनमें फर्क इतना है कि जेमा सुन सकती हैं और जैमी नहीं. दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए साल 2017 में हुई थी. जेमी, इंग्लैंड की डेफ फुटबॉल टीम के कैप्टन हैं. वो जन्म से ही सुन नहीं सकते थे. दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है. जेमा का कहना है कि उन्हें इस बात का बुरा लगता है कि बार-बार लोग उन्हें सहानुभूति देने लगते हैं. वो लोगों को यही समझाती हैं कि वो अपनी लाइफ में खुश हैं, उन्हें सहानुभूति की जरूरत नहीं है और उन्हें नॉर्मल कपल की तरह ट्रीट किया जाए.

बीवी को मिलती है सहानुभूति
उन्होंने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं- ये बहुत प्यारी बात है कि आप किसी विकलांग या शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति के साथ हैं. तो जेमा यही बोलती हैं कि इसमें अनोखी बात नहीं है, वो दोनों साधारण कपल हैं और उसी तरह जिंदगी को बिताते हैं. लोगों की बातों से तंग आकर कपल ने हाल ही में मिलकर एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लोगों के द्वारा पूछे गए अलग-अलग किस्म के सवालों के जवाब दिए.

कपल ने बनाया वीडियो
वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उसमें दोनों साथ में बैठे दिख रहे हैं और सवालों के जवाब दे रहे हैं. एक ने पूछा कि क्या जेमी बिल्कुल नहीं सुन सकते, तो जेमी खुद ही इस बात को बोलकर बताते हैं. हालांकि, वो इसके साथ अपने हाथों से साइन लैंग्वेज में भी इशारा करते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट किया और कपल का सपोर्ट किया है. एक ने कहा कि ये कपल बहुत क्यूट है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button