सुनेत्रा पवार ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ

Sunetra pawar Portfolio News: सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद का शपथ ले लिया है. सरकार की तरफ से उनके लिए किसी पोर्टफोलियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सरकार के सूत्रों से बताया गया कि वित्त मंत्रालय विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री देवेंद्र पडणवीस के पास रहेगा.
सुनेत्रा पवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ लेते ही ही वह राज्य की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री बनीं. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे. सुनेत्रा को सरकार में मिलने वाली जिम्मेदारियों की चर्चा खूब हो रही थी. हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन, स्वर्गीय अजित पवार के पास जो वित्त मंत्रालय था, उसका निर्वहन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे. यानी इस साल का बजट देवेंद्र फडणवीस ही पेश करेंगे. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सुनेत्रा पवार को अजित पवार के अन्य विभाग सौंपे जा सकते हैं.
बताते चलें कि जल्द ही पोर्टफोलियों की बंटवारे की संभावना है. एक सूत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही विभागों का रीएलोकेशन कर सकत हैं. बताया जा रहा है कि वह राज्यपाल आचार्य देवव्रत को एक पत्र लिखकर विभागों की जानकारी देंगे. एनसीपी के सूत्रों से बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनको बताया है कि सीएम फडणवीस फाइनेंस पोर्टफोलियो संभालेंगे. इस साल यानी कि 2026 में वही बजट पेश करेंगे. बता दें कि फडणवीस के पास 2023 में भी फाइनेंस पोर्टफोलियो था.
सिर्फ फाइनेंस हाथ से गया
सुनेत्रा फाइनेंस मिनिस्ट्री को छोड़कर अजित पवार के पास मौजूद सभी पोर्टफोलियो संभालेंगी. यह सुनेत्रा के एनसीपी लेजिस्लेचर पार्टी का लीडर बिना किसी सहमति के चुने जाने के कुछ घंटों बाद हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री चुने जाने के बाद बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनाएं, वह यह जिम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए बिना थके काम करेंगी और स्वर्गीय अजीतदादा पवार के विज़न को पूरा करेंगी.’
शपथ समारोह के दौरान दृश्य
डिप्टी सीएम पद के शपथ समारोह के दौरान सुनेत्रा ने सफेद साड़ी पहनी हुई थी. जैसे ही उन्होंने शपथ लिया और हस्ताक्षर के लिए आगे बढ़ीं मौजूद लोगों की ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारों से पूरा हॉल गूज उठा. महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई में अपने घर पर उन्हें शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे.




