अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने ईरान पर की लगातार सातवीं रात बमबारी, तेहरान की चेतावनी, कहा- ‘कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी’

एपी, तेहरान। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी।

ये हमले तेहरान द्वारा शांति वार्ता विफल होने के बाद से किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों के बाद हुए हैं, जिनमें कतर, कुवैत और जॉर्डन सहित अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया गया था ।

तेहरान की चेतावनी

ईरान के एक शीर्ष सैन्य सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका सप्ताहांत तक गोलाबारी जारी रखता है तो उसे आने वाले दिनों में “बड़े पैमाने पर हमले” का सामना करना पड़ सकता है ।

रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक निगरानी टावर को नष्ट करने के जवाब में तेहरान ने फारस की खाड़ी के प्रमुख बंदरगाहों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

अमेरिकी बमबारी में दक्षिणी ईरान के कई पुल क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से कई पुल जलडमरूमध्य पर स्थित तटीय शहर बंदर अब्बास से जुड़ने वाले मार्गों पर हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सैन्य सलाहकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका द्वारा तेहरान पर हमले दो या तीन दिनों तक जारी रहते हैं, तो तेहरान बड़े पैमाने पर आक्रामक अभियान फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button