राष्ट्रीय

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, हालिया विधानसभा चुनावों में 1445 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। हाल ही में चार राज्यों- बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने लगभग 1,445 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स और प्रलोभन के लिए इस्तेमाल की जानी वाली वस्तुएं जब्त की हैं।

यह 2021 के चुनावों की तुलना में लगभग 40.14 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु में सर्वाधिक नकदी जब्त की गई है, वहीं सर्वाधिक शराब और मादक पदार्थ बंगाल में जब्त किए गए।

बंगाल में 2021 के चुनावों की तुलना में जब्ती में सबसे अधिक 68.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि तमिलनाडु में 2021 के चुनावों के दौरान के आंकड़ों की तुलना में 2026 में जब्ती में 48.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button