छत्तीसगढ़

रसोई गैस के बढ़ते दाम पर कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

गरियाबंद: जिला मुख्यालय में आज भारी गहमागहमी का माहौल रहा। एक ओर जहां नगरपालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शिरकत करने पहुंचे थे, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में मोर्चा खोल दिया।

गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ ‘अनोखा प्रदर्शन’

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के निर्देश में जिला कांग्रेस द्वारा गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ अपना ‘अनोखा प्रदर्शन’ शुरू किया। दिलचस्प और तनावपूर्ण बात यह रही कि जहां कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे, वहां से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

पुलिस का सख्त पहरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा और कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। पूरे तिरंगा चौक और कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था।

गैस की महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। घरेलू गैस के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इसी जन-आक्रोश को दर्ज कराने के लिए उन्होंने तिरंगा चौक को चुना, ताकि सत्ता के गलियारों तक उनकी आवाज पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button