उत्तरप्रदेश

चंदौली के स्कूल में समर क्लास के दौरान छात्र ने सहपाठी के सीने में घोंपा चाकू, मौत

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में सुबह एक स्कूल के क्लासरूम में समर कोचिंग के दौरान एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज की है।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी बबलू यादव का पुत्र लवकुश यादव (17) हाईस्कूल का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों के दौरान चल रही समर कोचिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह कॉलेज पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सुबह क्लास में करीब 12 से 15 छात्र मौजूद थे। इसी दौरान लवकुश का 17 वर्षीय सहपाठी अचानक अपनी सीट से उठकर उसके पास पहुंचा और कमर में छिपाकर लाए चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। हमले के बाद लवकुश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना से क्लासरूम में मौजूद छात्र दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहपाठियों के अनुसार, कुछ दिन पहले दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। हालांकि, किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा।

घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके गांव फत्तेपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के गांवों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। पुलिय क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों छात्रों के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के

Related Articles

Back to top button