बाल भी साफ, नाली का पानी भी साफ! मार्केट में आया अनोखा हर्बल शैंपू, फायदे सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: मार्केट में एक अनोखा शैंपू आ गया है, जो डबल धमाल करेगा. यह आपके बाल और स्कैल्प की सफाई करने के बाद जब नाली में जाएगा तो नाली के पानी को भी साफ कर देगा. यानी एक तीर से दो निशान होंगे. ऐसा दावा है अनोखे शैंपू को बनाने वाले ब्रांड और उसकी फाउंडर विदुषी का. आपको बता दें कि सस्टेनेबल यूनिवर्स के नाम से रोजमैरी कंडीशनर, शैंपू और हेयर टॉनिक बनाई गई है. इस ब्रांड को शुरू करने वाली विदुषी से लोकल 18 की टीम ने खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि उनका शैंपू लोगों के बाल और स्कैल्प को साफ करेगा यानी सिर की जो त्वचा होती है उसको तो साफ करेगा ही और बाद में जब भी पानी में मिलेगा तो यह पानी को भी साफ करने का काम करेगा. क्योंकि यह शैंपू क्लिनिकली एप्रूव्ड है.
इस तरह साफ करेगा नाली का पानी
विदुषी ने खास बातचीत में बताया कि सस्टेनेबल यूनिवर्स का कंडीशनर और शैंपू की खासियत यह है कि 95% यह लेस जीरो प्लास्टिक है. यह पूरी तरह से हर्बल है. इसमें रीठा, शिकाकाई और नीम जैसी चीजों को मिलाया गया है. इसमें केमिकल बिल्कुल भी नहीं है, जैसे सल्फेट या सिलिकॉन का इस्तेमाल नहीं किया गया है, इसीलिए यह पूरी तरह से नेचुरल है.
जब नेचुरल चीज आपके बाल और स्कैल्प के साथ-साथ नाली के पानी में जाएगी तो यह किसी भी चीज को प्रदूषित नहीं करेगी. नुकसान नहीं पहुंचाएगी बल्कि जहां भी जाएगी उसको साफ करने का काम करेगी. यानी यह जब नाली के पानी में जाएगा तो उसे भी साफ करेगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने शैंपू और कंडीशनर की जो पैकेजिंग की है यह पूरी तरह से नेचुरल है. अगर इसे धूप में भी रख देंगे तो माइक्रो प्लास्टिक इसमें नहीं जाएगा क्योंकि इसमें माइक्रो प्लास्टिक का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है, इसीलिए यह किसी भी तरह से पर्यावरण और लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.
ऐसे शुरू हुआ यह ब्रांड
विदुषी ने बताया कि पिछले साल इस ब्रांड को शुरू किया गया था, लेकिन पिछले 30 सालों से लोग इसमें मिले हुए हर्बल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके फाउंडर एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं, जिन्होंने इसे बनाया है. वह फाउंडर के साथ मिलकर काम कर रही है. इस ब्रांड को वह चला रही हैं. उन्होंने बताया कि 690 रुपए से इस ब्रांड में रोज मैरी और शैंपू की कीमत शुरू हो जाती है, जो भी लेना चाहे वह अमेजॉन से भी इसे मंगवा सकता है.




