स्वास्थ्य

हर दिन नारियल पानी पिएं तो फायदे होंगे या नुकसान? जानें, सुबह 30 दिनों तक पीने से शरीर में क्या होंगे बदलाव

Nariyal pani peene ke fayde: गर्मी में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है. खासकर, तब जब आप पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन न करें. इतना ही नहीं शरीर में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होना भी नुकसानदायक हो सकता है. नारियल पानी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसमें नेचुरल तरीके से इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं. इसे पीकर शरीर तरोताजा रहता है. पानी की कमी दूर करने में बेहद कारगर होता है. हालांकि, रोड साइड नारियल पानी देखकर आप कभी-कभार खीरद कर पी लेते होंगे, लेकिन क्या हो अगर आप कोकोनट वॉटर (Coconut water) हर दिन सुबह उठकर लगातार एक महीने तक पिएं? जानिए यहां फायदे होंगे या नुकसान…

30 दिनों तक लगातार नारियल पानी पीने से क्या होगा?

सुबह उठने के बाद शरीर को दोबारा हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अधिकतर लोग पहले चाय या कॉफी पीते हैं, तो वहीं कुछ लोग सिर्फ सादा पानी या नींबू पानी भी पीना पसंद करते हैं. लेकिन, अगर आप इन तरल पदार्थों की बजाय हर दिन खाली पेट सबसे पहले नारियल पानी पिएं तो क्या ये बेहतरीन विकल्प हो सकता है? एक्सपर्ट के अनुसार, ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है.

नारियल पानी सीधे तौर पर वसा (फैट) नहीं जलाता, लेकिन यह सुबह मीठे पेय पदार्थों या अनावश्यक स्नैकिंग की इच्छा को कम करने में मदद कर सकता है. जब शरीर अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहता है, तो भूख और प्यास के संकेत अधिक स्पष्ट हो जाते हैं, जिससे बेहतर खानपान की आदतें विकसित हो सकती हैं.

कितनी मात्रा में पिएं नारियल पानी?

विशेषज्ञों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मिलीलीटर लगभग एक गिलास नारियल पानी का सेवन करना पर्याप्त माना जाता है. फ्रेश और बिना एक्स्ट्रा शुगर डाले आप इसका सेवन करें, तो ये अधिक लाभदायक होगा.

30 दिनों तक रेगुलर पीने से शरीर पर क्या होगा असर?

नारियल पानी जब आप बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हुए पिएं तो अधिक फायदा पहुंचा सकता है. इससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है. पाचन में सुधार होगा. सुबह इसे पीकर आपको अधिक तरोताजा महसूस होगा. हालांकि, इसके लाभ व्यक्ति की जीवनशैली और स्वास्थ्य स्थिति पर भी निर्भर करते हैं.

Related Articles

Back to top button