खेल

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: गुरनूर बराड़ ने टपकाया आसान कैच, आकाशदीप 5-विकेट हॉल से एक कदम दूर

India vs New Zealand Live Score: आज भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं.

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: आसान कैच छूटा

आकाशदीप की गेंद पर गुरनूर बराड़ ने मैट हेनरी का आसान कैच टपका दिया. कैच छूटने पर शुभमन गिल और आकाशदीप  का रिएक्शन देखने लायक रहा. आकाशदीप की गेंदों पर पिछले कुछ ओवरों में 3 कैच छूट चुके हैं और वह अपना 5 विकेट हॉल पूरा करने से सिर्फ एक सफलता दूर हैं.

न्यूजीलैंड ने 115 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए हैं. 

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. 111 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 335/8 है. टॉम ब्लंडेल 189 गेंद में 80 रन बना चुके हैं. दूसरे छोर पर मैट हेनरी खेल रहे हैं.

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: शतक के करीब टॉम ब्लंडेल

टॉम ब्लंडेल अकेले 186 गेंदों का सामना कर चुके हैं और अब तक 80 रन बना चुके हैं. वह अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा करने से केवल 20 रन दूर हैं.

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: लंच तक न्यूजीलैंड 330/8

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं. पहले सेशन में 24 ओवर का खेल हुआ, 84 रन आए और 3 विकेट गिरे.सेशन के आखिरी ओवरों में आकाशदीप की गेंदों पर 2 कैच भी छूटे. आकाशदीप अब तक कुल 4 विकेट ले चुके हैं.

Related Articles

Back to top button