खेल

IND vs NZ 3nd T20 : आज सीरीज कब्जाने पर भारत की नजर

एजेंसियां— गुवाहाटी, भारत बनाम न्यूजीलैंड कह टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को सात विकेट से हरा दिया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं। अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं, जबकि, न्यूजीलैंड की अगवाई मिशेल सेंटनर कर रहे हैं। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है, जबकि तीन मैच के नतीजे आए हैं। इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 237/3 रन हैं। यहां का लोएस्ट टोटल 118 रन है, जो दोनों टीम इंडिया के नाम दर्ज है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160-180 रन के बीच रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button