व्यापार

Net Direct Tax Collection: सरकार का भरा खजाना! डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में आया उछाल

बिजनेस डेस्कः वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की शुरुआत से अब तक भारत की नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 7% की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर तक कुल नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.92 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसी अवधि में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2.15% बढ़कर 15.35 लाख करोड़ रुपए रहा है।

रिफंड में आई 17.72% की कमी

इस अवधि में कुल रिफंड 17.72% घटकर 2.42 लाख करोड़ रुपए रहा। रिफंड में कमी की वजह से नेट कलेक्शन में मजबूती देखने को मिली है।

कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े

  • ग्रॉस कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन: 6.91 लाख करोड़ रुपए
  • कॉरपोरेट टैक्स रिफंड: 1.54 लाख करोड़ रुपए
  • नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन: 5.37 लाख करोड़ रुपए

नॉन-कॉरपोरेट टैक्स (NCT) कलेक्शन

यह श्रेणी व्यक्तियों, एचयूएफ, फर्म, लोकल अथॉरिटीज़ और अन्य संस्थाओं पर लागू करों को शामिल करती है।

  • ग्रॉस NCT कलेक्शन: 8.08 लाख करोड़ रुपए
  • NCT रिफंड: 88,000 करोड़ रुपए
  • नेट NCT कलेक्शन: 7.19 लाख करोड़ रुपए

Related Articles

Back to top button