दिल्ली

दिल्ली के करोल बाग में देर रात कई राउंड फायरिंग, एक शख्स घायल, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के चर्चित करोल बाग इलाके में देर रात कई राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच के लिए मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।

किस जगह पर हुई फायरिंग, जानें

बताया जा रहा है कि घटना सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग इलाके के फैज रोड की है। यहां कालका दास चौक के पास देर रात करीब 2.30 बजे से 3 बजे के बीच बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की कई टीमें जाचं में जुटीं

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर फायरिंग की ये वारदात इतनी रात को क्यों हुई। क्या फायरिंग करने वालों और घायल के बीच पैसे के लेनदेन का कोई विवाद था या फिर यह कोई गैंगवार का मामला तो नहीं है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Back to top button