खेल

फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन

स्पोर्ट्स डेस्कः स्पेन ने फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां फ्रांस को 2-0 से हराकर 2010 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया। मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई, जबकि पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल दागकर जीत पक्की कर दी।

अपने 19वें जन्मदिन के एक दिन बाद मैदान में उतरे युवा खिलाड़ी लामिन यामाल का एक गोल बेहद करीबी ऑफसाइड फैसले के कारण रद्द कर दिया गया। यह मौका 58वें मिनट में पेड्रो पोरो और दानी ओल्मो के बेहतरीन तालमेल से स्पेन की बढ़त 2-0 होने के तुरंत बाद आया। स्पेन को हालांकि शुरुआती बढ़त दिलाने में यामाल की सूझबूझ भरी खेल-समझ ही काफी अहम साबित हुई।

Related Articles

Back to top button