छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

o गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी मंशा और सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ तेजी से असर दिखा रही है। इस योजना के तहत जिले में सैकड़ों घर रोशन हो रहे हैं और लोग मुफ्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण-हितैषी बिजली का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी और सरल प्रक्रिया ने इस योजना को और अधिक लोकप्रिय बना दिया है।

इसी सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल हैंकृ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड के गुरुकुल परिसर पेंड्रारोड निवासी त्रिलोक मिश्रा, जिन्होंने 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित कर साबित कर दिया कि सौर ऊर्जा न केवल खर्च घटाती है, बल्कि स्थायी ऊर्जा का मजबूत विकल्प भी है। केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये सब्सिडी सीधे उनके खाते में जमा हो गई। इस पूरी प्रक्रिया को मिश्रा ने पूरी तरह पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और सहज बताया।

सोलर प्लांट लगने के बाद मिश्रा के घर में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की एक नई शुरुआत हुई। वे बताते हैं, ष्अब हमें बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। हमारी जरूरत की बिजली हमारी अपनी छत से बन रही है।ष् सोलर प्लांट स्थापित करने से पहले मिश्रा को प्रतिमाह 3000 से 3500 रुपये तक का बिजली बिल भरना पड़ता था। लेकिन सोलर ऊर्जा शुरू होने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। अब माइनस बिल प्राप्त हुए, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी गई, उसकी राशि बिजली बिल में समायोजित होती रही। त्रिलोक मिश्रा की सफलता यह संदेश देती है कि, यदि योजनाओं का लाभ सही समय पर और सही तरीके से लिया जाए, तो सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि घरेलू बजट में भी बड़ी राहत देती है। उनकी कहानी शहरवासियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।

Related Articles

Back to top button