मनोरंजन

अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ा प्लेबैक सिंगिंग? खुद किया खुलासा, एक वजह नहीं कई कारण हैं’

नई दिल्ली. बॉलीवुड संगीत जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने आधिकारिक तौर परप्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले ने न सिर्फ उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया है, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इसे एक युग के अंत के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रोजेक्ट पहले से कमिटेड हैं, उन्हें वह जरूर पूरा करेंगे.

27 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वे कोई नया प्लेबैक प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. यह खबर फैंस के लिए सदमे जैसी रही, क्योंकि अभी हाल ही में उनकी तीन गाने ‘गेहरा हुआ’, ‘घर कब आओगे’ और ‘मातृभूमि’ हाल ही में रिलीज हुए थे और फैंस उन्हें एंजॉय कर रहे थे.

‘एक वजह नहीं कई कारण हैं’

अरिजीत ने अपने प्राइवेट एक्स अकाउंट पर पहले कुछ ट्वीट्स किए, जहां उन्होंने फैसले की वजह बताई. उन्होंने लिखा, ‘इसके पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है, कई फैक्टर हैं और मैं काफी समय से इस बारे में सोच रहा था. आखिरकार मैंने हिम्मत जुटाई.’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक वजह बहुत सिंपल है. मैं जल्दी बोर हो जाता हूं, इसलिए मैं अपने गानों के अरेंजमेंट्स बदलता रहता हूं और लाइव परफॉर्म करता हूं. सच कहूं तो मैं थक गया हूं. मुझे अलग तरह की म्यूजिक एक्सप्लोर करने की जरूरत है ताकि मैं जिंदा रह सकूं.’

Related Articles

Back to top button