उत्तरप्रदेश

औरेया में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मेरठ के शास्त्री नगर में चल रहा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश , औरैया जिले में स्कूली बस पलटने से मचा हड़कंप. ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा. सौरभ अकैडमी की स्कूली बस करीब 30 बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान बस के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई. तीस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार. आधा दर्जन की संख्या में स्कूली बच्चे हुए घायल. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य से बच्चों को सुरक्षित बस से निकाला. औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर बबनौती मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ

आगरा में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया. घर में रखा गैस से भरा सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे घर में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के चलते परिवार ने घर में सामान और सिलेंडर जुटाकर रखे थे. गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया.

राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की जमानत अर्जियों पर आज एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी. रमा शंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होनी है. वहीं अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की जमानत पर 17 सितंबर को सुनवाई होगी. राम शंकर यादव उर्फ टीनू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर 19 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है. सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां 5 सितंबर को कोर्ट में दाखिल की गई थीं.

Related Articles

Back to top button