उत्तरप्रदेश

बागपत में पढ़ाई करते समय 18 वर्षीय नीट छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

बागपत: हार्ट अटैक से लोगों की जानें जा रही हैं। हार्ट अटैक से बुजुर्ग ही नहीं युवा भी काल के गाल में समा रहे हैं। ताजा मामला यूपी के बागपत जिले से सामने आया है। यहां एक छात्रा की पढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बागपत जिले के खेखड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर में निवासी डॉक्टर सुरिंदर कौर शर्मा रहती हैं। उनकी बेटी सिमरन शर्मा (18) नीट की तैयारी कर रही थी। सोमवार शाम को सिमरन अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 8 बजे जब भाई राघव कमरे में पहुंचा तो सिमरन बेड से नीचे गिरी हुई मिली। सिमरन का शरीर पूरा पसीने से भीगा हुआ था। मां सुरिंदर कौर ने जांच की, लेकिन तब तक सिमरन की जान जा चुकी थी। परिजनों ने बेटी का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। सिमरन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। सिमरन पिछले साल ही 12वीं परीक्षा पास की थी और नीट की तैयारी कर रही थी।

सिमरन की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार सदमे में है। पूरे परिवार को उससे डॉक्टर बनने की उम्मीद थी, जो अब टूट गई हैं। मोहल्ले में शोक की लहर है।

डॉक्टर का कहना है कि 40 साल से कम युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे तनाव, अनियमित जीवनशैली, जंक फूड और नींद की कमी जैसी समस्या बताई जा रही है। साथ ही उच्च रक्तचाप और बदलते खानपान को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। डॉक्टर ने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को जरूरी बताया है।

Related Articles

Back to top button