खेलराष्ट्रीय

मनु भाकर एक्शन में; बैडमिंटन में तनीषा-ध्रुव ने विश्व नंबर-1 जोड़ी को चौंकाया

एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय पदक की रेस में होंगे।

Asian Games 2026 Live: ध्रुव-तनिषा ने विश्व नंबर-1 को चौंकाया, दूसरा गेम जीता

ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी की है। चीन की विश्व नंबर-1 जोड़ी फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग के खिलाफ भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 21-18 से जीत लिया। अब मुकाबला निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया है। चीनी जोड़ी तीसरे गेम की शुरुआत कोर्ट के चुनौतीपूर्ण हिस्से से करेगी। ऐसे में ध्रुव और तनिषा को शुरुआती हिस्से में आसान अंक गंवाने से बचना होगा। अगर भारतीय जोड़ी यह मुकाबला जीतती है तो यह इस साल इस वर्ग के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक होगा।

 शूटिंग में मनु भाकर पांचवें स्थान पर, शीर्ष तीन में पहुंचने पर नजर

मनु भाकर ने अपनी पहली तीन सीरीज में कुल 287 अंक हासिल किए हैं और वह फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। अब उनकी नजर बाकी तीन सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष तीन में जगह बनाने पर होगी। चीन की निशानेबाजों ने अभी प्रतियोगिता में निशाना नहीं साधा है। ऐसे में मनु पर दबाव रहेगा कि वह अपनी स्थिति मजबूत करें और पदक की दौड़ में बनी रहें।

Related Articles

Back to top button