खेल
मेरे लिए बियर, भारत को हराने के बाद प्रेजेंटेशन में बोलीं आस्ट्रेलियन कप्तान

ब्यूरो— नई दिल्ली
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने शानदार शतकीय पारी खेली। हिली की इस दमदार शतकीय पारी के बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया ने 331 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। अपनी शतकीय पारी के साथ हिली मैच के अपने बयान को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअसल मैच के पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान एलिसा हिली से मेल जोन्स कहा कि अब तो आपके लिए आइस बाथ, बाकी के पिकल जूस। आपको जीत की बधाई। इसके जवाब में एलिसा हिली ने कहा, मेरे लिए बीयर और वह हंसने लगीं।




