अन्य खबरें

8 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट

आज का मौसम 25 अगस्त: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड, उत्तरी ओडिशा के के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। जिसके प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र के साइक्लोनिक सर्कुलेशन तक एक ट्रफ निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर फैली हुई है। इन मौसम प्रणालियों के कारण नमी वाली हवाओं के ऊपर उठने और बादल बनने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिससे कई इलाकों में बारिश हो रही है।

भारत के इन 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 25 अगस्त को देश के 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन 13 राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, अचानक बाढ़, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। 25 अगस्त को सुबह 11:30 बजे तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में कम से मध्यम स्तर के अचानक बाढ़ के खतरे का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली (25 अगस्त- आज झमाझम बारिश के आसार): मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने के आसार जताए हैं। IMD के मुताबिक, दिल्ली में 25 अगस्त को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर से शाम के समय में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। वहीं 26 और 27 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तर प्रदेश (25 अगस्त- राज्य में आज भारी बारिश का अलर्ट): वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, गोंडा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मथुरा, संभल, पीलीभीत शाहजहांपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को IMD ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 अगस्त के दौरान पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की आसार हैं। वहीं 25 और 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • बिहार (25 अगस्त- बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी): पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गया, रोहतास समेत बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज 25 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, राज्य में 25 और 26 अगस्त को व्यापक बारिश हो सकती है। जबकि 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है। वहीं 27 से 30 अगस्त के बीच एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
शहरअधिकतम तापमान (25 अगस्त)न्यूनतम तापमान (25 अगस्त)
दिल्ली35°C26°C
मुंबई32°C26°C
चेन्नई35°C26°C
कोलकाता32°C27°C
लखनऊ31°C27°C
पटना33°C28°C
रांची28°C24°C
भोपाल27°C24°C
जयपुर32°C27°C
शिमला26°C19°C
नैनीताल24°C0°C

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

  • हिमाचल प्रदेश ( 25 अगस्त- राज्य में सामान्य रहेगा मौसम): मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आज 25 अगस्त को मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी राज्य होने की वजह से तापमान अन्य कई राज्यों में काफी बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button