खेल

पाकिस्तान विश्व कप से बाहर

एजेंसियां— पल्लेकेले, पाकिस्तान शनिवार को टी-20 वल्र्ड कप से बाहर हो गया। पाक टीम ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को पांच रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था।

उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन ही बना सकी। वहीं पाक के लिए फरहान ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया। वह एक टी-20 वल्र्ड कप में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बैटर बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button