ज्योतिष

होली भाई दूज 2026 आज : भाई की लंबी उम्र के लिए कब लगाएं तिलक ? शुभ मुहूर्त और विधि

Holi Bhai Dooj 2026: रंगों का त्योहार खत्म होते ही रिश्तों की मिठास को और गहरा करने का दिन आता है होली भाई दूज. होली की खुशबू अभी हवा में रहती है और बहनें अपने भाई के लिए तिलक की थाली सजाने लगती हैं. यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भरोसे, अपनापन और सुरक्षा के वचन का दिन है. साल 2026 में होली भाई दूज को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि यह 4 मार्च को है या 5 मार्च को. पंचांग और ग्रह स्थिति के आधार पर इसकी सही तिथि और तिलक का समय जानना जरूरी है, ताकि पूजा पूरे विश्वास के साथ की जा सके.

इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. माना जाता है कि सही समय पर किया गया तिलक सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. ग्रहों का संतुलन भी रिश्तों पर असर डालता है, इसलिए ज्योतिष गणना के अनुसार मुहूर्त का ध्यान रखना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं Holi Bhai Dooj 2026 की सही तारीख, तिलक का समय और पूजा की सरल विधि. आइए जानते हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

कब है होली भाई दूज 2026? जानिए सही तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज, जिसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है, मनाई जाती है. वर्ष 2026 में द्वितीया तिथि की शुरुआत 4 मार्च को शाम 4 बजकर 48 मिनट से हो चुकी है और इसका समापन 5 मार्च को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर होगा. ज्योतिष शास्त्र में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है. चूंकि 5 मार्च की सुबह द्वितीया तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए होली भाई दूज 5 मार्च 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी.

द्वितीया तिथि और ग्रह स्थिति का प्रभाव
इस दिन चंद्रमा की स्थिति मन और संबंधों पर गहरा असर डालती है. द्वितीया तिथि को चंद्रमा सौम्य प्रभाव देता है, जिससे भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता और विश्वास बढ़ता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार ग्रह स्थिति पारिवारिक सौहार्द के लिए अनुकूल संकेत दे रही है.

नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तिलक का शुभ मुहूर्त: कब करें पूजा?
5 मार्च 2026 को तिलक के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:04 से 05:53 तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:09 से 12:56 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button