महाराष्ट्र

एक दिन में कई महिलाओं के ब्रेस्ट टच करके भाग जाता, मुंबई में सीरियल मॉलेस्टर गिरफ्तार

मुंबई : एक हैरान कर देने वाली घटना में मुंबई पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक सीरियल मॉलेस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी, मुनव्वर नासिर खान, फिल्मसिटी में काम करता है और पुलिस के अनुसार, वह राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने कि लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे चेक किए। रात भर टीमों ने काम किया और आखिरकार उसे पकड़ लिया। हैरानी की बात है कि जांच के दौरान पता चला कि वह इस तरह के एक नहीं बल्कि कई मामलों में शामिल था।

बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी रविंद्र आव्हाड ने बताया कि 30 मार्च की रात लगभग 9:30 बजे एक युवती अपने घर जा रही थी। वह अपने परिवार के साथ गोरेगांव कॉम्प्लेक्स के पास होटल में खाना खाने गई थी। वह खाना खाकर परिवार के साथ निकली। तभी एक शख्स बाइक पर रॉन्ग साइड से आया और उसके ब्रेस्ट पर हाथ लगाकर भाग गया।

परिवार के लोग पीछे भागे

इस दौरान परिवार के लोगों ने उसे दौड़ाया लेकिन वह भाग गया। उन लोगों ने उसके बाइक का नंबर नोट कर लिया। उसके बाद उन लोगों ने बांगुर नगर पुलिस में शिकायत दर्ज की।पीड़िता ने तत्काल बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान करने के लिए इलाके के 29 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार तकनीकी जांच और टीमवर्क के जरिए पुलिस ने मात्र 48 घंटे में आरोपी तक पहुंच बनाई और उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी घटनाओं में रहा शामिल

पुलिस के अनुसार आरोपी आरे कॉलोनी का रहने वाला है। उसे जेमिनी एसआरए बिल्डिंग मयूर नगर से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पता चला कि उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह फिल्म सिटी में स्टेज पर स्पॉट लाइटिंग का काम करता है। लह इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button