व्यापार

जल्दबाजी में घाटा, सब्र में मुनाफा, SIP में कितने साल बने रहना जरूरी?

नई दिल्ली: पिछले तीन दशकों (30 साल) के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि अगर निवेशक लंबे समय तक SIP में बने रहते हैं, तो मिलने वाला रिटर्न ज्यादा भरोसेमंद हो जाता है और जोखिम भी कम होता है। Whiteoak Capital की एक स्टडी में अगस्त 1996 से अप्रैल 2024 के बीच सेंसेक्स TRI ( Total Return Index ) में किए गए मंथली SIP निवेश का अध्ययन किया गया। इसमें देखा गया कि कम समय के निवेश में मिलने वाले रिटर्न में उतार-चढ़ाव था, जबकि लंबे समय में यह अंतर काफी कम हो गया।

ET के मुताबिक, तीन साल की SIP के मामले में रिटर्न का दायरा बहुत बड़ा था। इसमें जहां एक तरफ 55.6% तक का भारी मुनाफा हुआ, वहीं दूसरी तरफ 24.6% तक का बड़ा घाटा भी देखा गया। जैसे-जैसे निवेश का समय बढ़ाया गया, घाटे की संभावना कम होती गई। साथ ही मिलने वाले मुनाफे की ऊपरी सीमा भी थोड़ी नीचे आई। इस स्टडी के अनुसार, जिन लोगों ने 8 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश जारी रखा, उन सभी को मुनाफा हुआ और किसी को भी घाटा नहीं हुआ।

क्या कहती है स्टडी?

  • 3 साल SIP: अधिकतम मुनाफा 55.6%, अधिकतम घाटा 24.6% तक रहा।
  • 15 साल SIP: रिटर्न 7.3% से 18.2% के बीच।
  • 10% से ज्यादा रिटर्न की संभावनाः 3 साल में 67%, 10 साल में 95% और 12-15 साल में 98% रही ।
  • स्टडी का समयः अगस्त 1996 से अप्रैल 2024 तक के आंकड़ों पर आधारित ।
  • एक स्टडी के मुताबिक, 8 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश करने पर हमेशा मुनाफा हुआ और कभी नुकसान नहीं झेलना पड़ा।
  • दूसरा पहलू यह है कि बहुत लंबे समय तक निवेश करने से मिलने वाला रिटर्न थोड़ा औसत या स्थिर हो सकता है।
  • लंबे समय तक रिटर्न का फायदा
  • अगर 15 साल की SIP को देखें तो रिटर्न करीब 7.3% से 18.2% के बीच रहा। यह दिखाता है कि कम समय के मुकाबले लंबे समय में रिटर्न का अंतर काफी कम हो जाता है। स्टडी बताती है कि तीन साल की अवधि में 67% मामलों में SIP ने 10% से ज्यादा रिटर्न दिया। 10 साल के निवेश में यह आंकड़ा 95% और 12 से 15 साल के निवेश में 98% तक पहुंच गया।
  • 10 साल से ज्यादा निवेश करने पर 8% से ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद सबसे ज्यादा होती है। हालांकि, समय के साथ रिटर्न मिलने की संभावना तो बढ़ी, लेकिन बहुत लंबे समय तक निवेश करने पर रिटर्न की दर के थोड़ा संतुलित या कम होने की संभावना भी बढ़ गई।

Related Articles

Back to top button