धान के खेतों में साही संग दौड़ती मासूम, लोग बोले- ‘असली डिज्नी प्रिंसेस तो यही है’

धान के खेतों में नन्हे साही के साथ दौड़ती एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग उसे ‘रियल लाइफ डिज्नी प्रिंसेस’ बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो गया. दरअसल, वीडियो में एक छोटी बच्ची धान के हरे-भरे खेतों के बीच बेफिक्र होकर दौड़ती नजर आ रही है. सबसे खास बात यह है कि उसके पीछे एक नन्हा साही (Porcupine) भी आराम से चलता दिखाई दे रहा है. यही प्यारा नजारा लोगों को इतना पसंद आया कि कई यूजर्स ने बच्ची को ‘रियल लाइफ डिज्नी प्रिंसेस’ कहना शुरू कर दिया.
धान के खेतों में दिखा खूबसूरत नजारा
इस वीडियो को @ImNitish01 नाम से सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुलाबी फ्रॉक पहने बच्ची खेतों की मेड़ों पर दौड़ती और खेलती नजर आ रही है. उसके हाथ में एक छोटा जंगली जानवर भी दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ लोगों ने सिवेट कैट बताया है. वहीं, एक नन्हा साही उसके पीछे-पीछे चलता नजर आ रहा है. चारों तरफ फैले हरे-भरे धान के खेत और ताड़ के पेड़ इस दृश्य को और भी खूबसूरत बना देते हैं.
वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची की मासूमियत और जानवर के साथ उसके अपनापन की खूब तारीफ की. किसी ने लिखा कि मासूमियत की असली उम्र यही होती है. एक यूजर ने लिखा,’Finally Disney princess from srilanka.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे पल कभी-कभी देखने को मिलता है.




