महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में हॉस्टल का खाना खाने के बाद 40 छात्र बीमार, 25 को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

एएनआई, नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा स्थित सोशल वेलफेयर र डिपार्टमेंट के हॉस्टल में रहने वाले 40 छात्र खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। जिनमें से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मजिस्ट्रेट मिताली सेठी ने शनिवार को शहादा के अस्पताल का दौरा करके छात्रों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चों में फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस के लक्षण पाए गए हैं।

मजिस्ट्रेट मिताली सेठी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, “शहादा में जहां हमारा सोशल वेलफेयर हॉस्टल है, वहां 40 बच्चों को फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस की समस्या हुई है। इनमें से 25 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीस बच्चे शहादा के रूरल हॉस्पिटल में हैं, और पांच बच्चों को ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर की समस्या थी, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। सभी 25 बच्चे अभी ठीक हैं और मैं डॉक्टर से लगातार जानकारी ले रही हूं।”

मजिस्ट्रेट मिताली सेठी कहा कि रूरल हॉस्पिटल में भर्ती ज्यादातर छात्र अब ठीक हो गए हैं और कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। बच्चों के माता-पिता के रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है।

लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि बीमारी का कारण पता लगाने के लिए खाने और उल्टी के सैंपल लैब में जांच के लिए लिए गए हैं। लैब के नतीजों के आधार पर हम ज़िम्मेदारी तय कर पाएंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा और खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने आगे बताया कि हम हेडमास्टर, सोशल वेलफेयर ऑफिसर और वार्डन की जिम्मेदारी तय करने पर भी काम कर रहे हैं। पुलिस की टीम भी यहां मौजूद है और हम माता-पिता की चिंताओं को दूर करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अगले दो महीनों में हॉस्टल के कामकाज की समीक्षा करेगा। हम जिला फंड से और पैसे भी देंगे और माता-पिता के साथ मिलकर कमियों की पहचान करेंगे। जब तक यह सिस्टम ठीक से काम करने नहीं लगता, तब तक मैं खुद हर 15 दिन में इसकी समीक्षा करूंगा।

Related Articles

Back to top button