अन्य खबरें

900 किलो के बायसन का गुस्सा,गाड़ी में सींग मारकर फाड़ दिया टायर, डर से थर-थर कांप उठे टूरिस्ट

Yellowstone Bison Attack Video: जंगल की दुनिया में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता, वो भी तब जब आप मजे से किसी नेशनल पार्क में अपनी गाड़ी से घूम रहे हों. ऐसी स्थिति में कभी-कभी कुदरत ऐसे सबक सीखा देती है, जिसे जिंदगी भर भूलना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही नजारा यलोस्टोन नेशनल पार्क में देखने को मिला, जहां एक विशाल बायसन यानि जंगली सांड ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों के बीच हंगामा मचा दिया.

अचानक SUV के टायर में मारा सींग (Bison Attacks SUV in Yellowstone Traffic)

बायसन (जिसे बोस गौरस (Bos Gaurus) भी कहा जाता है) का एक वीडियो इन दिनों लोगों को हैरान कर रहा है. वायरल हो रहा वीडियो अमेरिका के यलोस्टोन नेशनल पार्क का बताया जा रहा है, जहां गाड़ियों की कतार के बीच अचानक से एक विशाल बायसन आ धमका. मस्ती में चल रहे इस भारी-भरकम जानवर ने एक एसयूवी (SUV) के पैसेंजर साइड वाले टायर में अपना नुकीला सींग दे मारा, फिर क्या था सींग लगते ही टायर से हवा निकलने की तेज आवाज आई और टूरिस्ट डर के मारे सहम गए. टिकटॉक यूजर Tonya ने इस डरा देने वाले वाकये को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ट्रैफिक के बीच घुसा खूंखार बायसन (Yellowstone National Park Incident)

टिकटॉक यूजर ने बताया कि अगली गाड़ी थोड़ा सा आगे बढ़ी ही थी कि बायसन को जाने क्या सूझा, उसने बिना आगाह किए अपना सिर झुकाया और एसयूवी पर टूट पड़ा. उसने अपना एक सींग सीधे गाड़ी के अगले टायर में घोंप दिया. टायर से हवा निकलने की सनसनाती आवाज इतनी साफ थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. हमला करने के बाद बायसन बड़ी ही शांति से आगे बढ़ गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो. बाद में गाड़ी को किनारे लगाकर नुकसान का जायजा लिया गया, लेकिन अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि, उस वक्त SUV के अंदर कितने लोग थे या कोई घायल हुआ या नहीं.

क्यों हो सकते हैं बाइसन खतरनाक (Why Bison Encounters in Yellowstone Are Dangerous)

बाइसन के हमले की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. इससे कुछ दिन पहले 65 साल के कार्ल मैक्डैनियल नाम के शख्स पर भी करीब 900 किलो के बायसन ने हमला कर दिया था. इसी क्रम में जून के महीने में भी एक 12 साल का बच्चा बायसन के हमले से घायल होकर अस्पताल पहुंचा था. इस मामले में पार्क के अधिकारियों का कहना है कि, लोग अक्सर इन जानवरों को शांत समझकर उनके करीब चले जाते हैं, जो कि बहुत बड़ी भूल है. बायसन इंसानों से कहीं ज्यादा तेज भाग सकते हैं और खतरे का अहसास होते ही हमला कर देते हैं, इसलिए जितना हो सके इन जंगली जानवरों से दूरी बनाकर चलें.

Related Articles

Back to top button