तकनीकी

Google ने Pixel Tablet बनाना क्यों बंद कर दिया? सामने आ गई बड़ी वजह

Google Pixel Tablet: भारतीय मार्केट में गूगल के भी कई सारे डिवाइस मौजूद हैं. गूगल ने स्मार्टफोन से लेकर गूगल मैप्स, गूगल फोटोज के साथ कई सारी सर्विसेज यूजर्स के लिए पेश की हैं. बता दें कि कुछ समय पहले गूगल ने अपना पिक्सल टैबलेट भी बाजार में उतारा था. लेकिन इस डिवाइस को लोगों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है.

इसी को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही पिक्सल टैबलेट को बंद कर सकती है. Google ने फिलहाल नए Pixel Tablet तैयार करने पर रोक लगा दी है. आइए जानते हैं कि गूगल ने क्यों बंद कर दिया टैबलेट बनाना.

क्यों रोका गया Pixel Tablet का प्रोडक्शन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google के Devices & Services डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट Shakil Barkat ने Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में ये संकेत दिया कि कंपनी ने नए Pixel Tablet बनाना रोक दिया है. बता दें कि गूगल इस फील्ड में तब तक आगे बढ़ने पर विचार नहीं करने वाला है जब तक टैबलेट में कोई नई टेक्नोलॉजी न मिले या फिर यूजर्स के लिए कोई नया फायदा न हो.

यही इस पूरे फैसले की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. बता दें कि आज स्मार्टफोन इतने एडवांस हो चुके हैं कि वे इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, गेमिंग और कई सारे काम आसानी से कर सकते हैं. इसी वजह से अब लोगों के बीच में टैबलेट की जरूरत ज्यादा दिखाई नहीं पड़ती है.

Pixel Tablet को लेकर कैसे था यूजर्स का रिस्पांस

जानकारी के अनुसार, Pixel Tablet को लेकर यूजर्स की राय मिली जुली रही है. ऑनलाइन चर्चाओं और रिव्यूज में ऐसे कई लोग मिलते हैं जिन्हें Google का टैबलेट पसंद आया. खासतौर पर Google के इकोसिस्टम के साथ इसका इंटीग्रेशन इसकी एक बड़ी खासियत माना गया है.

Google के पुराने Nexus 7 टैबलेट को भी कई यूजर्स आज तक याद करते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि Nexus 7 अपने समय में एक बेहद शानदार डिवाइस था. Pixel Tablet को लेकर भी कुछ यूजर्स ने इसके बिजनेस और रोजमर्रा के इस्तेमाल की तारीफ की थी.

क्या स्मार्टफोन ने खत्म कर दी टैबलेट की जरूरत

आपको बता दें कि टैबलेट की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि उसका इस्तेमाल कई मामलों में स्मार्टफोन जैसा ही होता है. अगर किसी यूजर के पास पहले से एक बड़ा और पावरफुल स्मार्टफोन है तो लोगों को किसी भी एक्सट्रा डिवाइस की जरूरत नहीं होती है.

इसके अलावा, एक से ज्यादा डिवाइस रखने का मतलब है उन्हें चार्ज करना, अपडेट करना और उनकी देखभाल करना भी जरूरी होता है. इतना ही नहीं, स्मार्टफोन के साथ अगर टैबलेट और स्मार्टवॉच भी जुड़ जाएं तो डिवाइस मैनेजमेंट में काफी परेशानी भी होने लगती है. इसीलिए गूगल अभी इस चीज पर विचार कर रहा है कि वो यूजर्स को टैबलेट में ऐसा क्या दे सकता है जो स्मार्टफोन से पूरा नहीं हो सकता है.

Google Store पर भी दिखने लगा असर

Pixel Tablet को लेकर Google का भविष्य अब काफी अनिश्चित नजर आता है. इस टैबलेट की एवलेबिलिटी भी काफी कम हो चुकी है और ऑफिशियल Google Store पर भी टैबलेट की मौजूदगी कम पाई गई है.

ऐसे में अब जो भी यूजर Pixel Tablet खरीदने का प्लान बना रहे थे और अब अगर उनका मन बदलता है तो उनके लिए एप्पल आईपैड एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है. एप्पल के प्रोडक्ट्स में लोगों के कई सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जिस वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं.

ऐसे में अब जो भी यूजर Pixel Tablet खरीदने का प्लान बना रहे थे और अब अगर उनका मन बदलता है तो उनके लिए एप्पल आईपैड एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है. एप्पल के प्रोडक्ट्स में लोगों के कई सारे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जिस वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद करते हैं.

Related Articles

Back to top button