अन्य खबरें

दुनिया का सबसे रहस्यमयी स्मारक, जो हजारों साल पहले बना, किसी को नहीं पता किसने बनवाया

दुनिया में एक से बढ़कर एक रहस्यमयी चीजें और जगहें हैं। सैकड़ों वर्षों से इनका रहस्य अनसुलझा है। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है।

दुनिया में एक से बढ़कर एक रहस्यमयी चीजें और जगहें हैं। हजारों सैकड़ों वर्षों से इनका रहस्य अनसुलझा है। ऐसी ही एक जगह आयरलैंड के काउंटी मथ में है। दरअसल, यहां एक प्रागैतिहासिक स्मारक है, जो बॉयरन नदी के उत्तर में ड्रोघेडा से आठ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इसका नाम न्यूग्रेंज है। 

यह 3200 ईसा पूर्व के आसपास नवपाषाण काल के दौरान बनाया गया एक असाधारण भव्य स्मारक है, जो कि विश्व प्रसिद्ध स्टोनहेंज और मिस्र के पिरामिडों से भी काफी पुराना है। माना जाता है कि यह स्मारक स्टोनहेंज से करीब 500 साल पुराना है। 

यह रहस्यमयी स्मारक एक बड़े गोलाकार टीले की तरह है, जिसमें एक आंतरिक पत्थर का मार्ग और कक्ष हैं। इन कक्षों में इंसानी हड्डियों के अलावा और कब्र के सामान भी मिल चुके हैं। खुदाई में यहां जली और अधजली मानव अस्थियां मिली हैं, जो यह दर्शाती हैं कि स्मारक के भीतर इंसानी लाशें रखी गई थीं, जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

कई पुरातत्वविदों का मानना है कि इस स्मारक का किसी न किसी प्रकार से धार्मिक महत्व था, यहां शायद किसी प्रकार की पूजा होती होगी। हालांकि, इस जगह का इस्तेमाल किस काम में किया जाता था और इसे किसने बनवाया, इसके बारे में अब तक किसी को भी पता नहीं चल पाया है, यानी यह अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है। 

इस जगह की खोज तो बहुत पहले ही हो गई थी, जिसके बाद यहां 1962 से लेकर 1975 तक खुदाई का काम चला और इसके बारे में जानने की कोशिश की गई। इस स्मारक के एक कक्ष में 19 मीटर का एक मार्ग है, जो सिर्फ शीतकालीन ऋतु में ही सूर्योदय के समय रोशन होता है। यह भी एक रहस्य ही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button