मनोरंजन

‘CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग सब है…’, आसिम रियाज के ‘सबूत’ वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना

पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और धर्म से जुड़े मतभेदों पर खुलकर बात की, जिसके बाद आसिम ने सोशल मीडिया पर उनके दावों पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा और उनसे सबूत मांगे. अब आसिम के ‘सबूत’ वाले बयान पर हिमांशी ने भी करारा पलटवार किया है और पूरी सच्चाई सामने रखने की खुली चुनौती दी है.

हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
हिमांशी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों से बात करते हुए सम्मान और समझदारी बरती है. चाहे वो मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरा आध्यात्मिक सफर हो या फिर मेरी हेल्थ से जुड़े मामले. मैंने अपनी जिंदगी के हर स्टेज को ईमानदारी से लोगों के साथ शेयर किया है और कभी भी उन्हें किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने की तरह इस्तेमाल नहीं किया. मैंने कभी ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ जैसी कोई बात नहीं कही थी. ये नैरेटिव लोगों और मीडिया ने बनाया.’ 

हिमांशी खुराना बोलीं- ‘मेरे पास सारे सबूत हैं’
उन्होंने आगे लिखा, ‘लेकिन जब मेरी सेहत का मजाक उड़ाया जाता है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो मुझे लगता है कि अब एक सीमा तय करने का समय आ गया है. अगर हम सबूतों की बात करने वाले हैं, तो फिर हर चीज की बात करते हैं. मैं तथ्य और सबूत सामने रखने के लिए तैयार हूं. सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग… उम्मीद है आपको 27 नवंबर 2023 की सुबह का वो वक्त याद होगा, जो धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और मेरे साथ हुई हिंसा से संबंधित है.’

अब मैं चुप नहीं रहूंगी…
हिमांशी ने आगे कहा, ‘अगर आप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं, तो मैं अब ऐसी इंसान नहीं हूं जो आपकी इमेज बचाने के लिए चुप रहे या बार-बार अपमान और बेइज्जती सहती रहे. अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनल्स के लोगों ने आपके बारे में बहुत कुछ कवर किया है, लेकिन मैं अब उनकी तरह नहीं हूं. मैंने अपनी गरिमा बनाए रखी है और हमेशा सम्मान दिया है. बदले में मैं भी उसी सम्मान की उम्मीद करती हूं. अगर ये सम्मान नहीं मिलता, तो अब मेरे पास चुप रहने की कोई वजह नहीं.’ 

लोगों को परेशानी क्यों होती है?
आखिर में हिमांशी ने कहा, ‘अगर आप ‘सबूत’ का खेल खेलना चाहते हैं, तो चलिए इसे ईमानदारी से खेलते हैं- तथ्यों, जवाबदेही और पूरी सच्चाई के साथ. मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी जिंदगी, अपने अनुभव और उनसे मिली सीख के बारे में बात करती हूं, तो लोगों को इससे परेशानी क्यों होती है. बाकी सभी लोग अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात कर सकते हैं, तो जब मैं अपनी कहानी शेयर करती हूं तो ये अलग क्यों हो जाता है?’

‘बिग बॉस 13’ में हुई थी आसिम-हिमांशी की मुलाकात
बता दें कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी. हिमांशी ने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, जबकि आसिम शुरुआत से ही इसका हिस्सा थे. उस वक्त हिमांशी पहले से एंगेज्ड थीं, लेकिन शो के दौरान आसिम को उनसे प्यार हो गया. 

Related Articles

Back to top button