मध्यप्रदेश

उज्जैन में पधारे लालबाग के राजा

उज्जैन , धार्मिक नगरी उज्जैन में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग राजा की तर्ज पर उज्जैन में भी विशाल और आकर्षक गणपति प्रतिमाओं के लिए भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. फ्रीगंज के टावर चौक पर श्री उमा पुत्र गणपति बप्पा का भव्य आगमन हुआ. 22 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के आगमन के दौरान पूरे क्षेत्र को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया. जोरदार आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच जैसे ही गणपति बप्पा का पर्दा उठा श्रद्धालु जयकारों के साथ झूम उठे. श्री उमा पुत्र भक्त मंडल द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार संत राम सिंधी कॉलोनी की गली नंबर तीन में गणपति बप्पा का भव्य पंडाल सजाया जा रहा है. इस बार भी 11 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ किया जाएगा. महाराष्ट्र की तर्ज पर इस बार उज्जैन में भी कई स्थानों पर बड़े और आकर्षक गणेश पंडाल तैयार किए जा रहे हैं. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ ही घरों, दुकानों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान होंगे. गणपति उत्सव को लेकर शहरभर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं. जगह-जगह ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजने लगे हैं और भक्त अपने आराध्य के भव्य स्वागत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button