शाहरूख-गौरी, सोनाक्षी-जहीर के जिक्र से ब्रेनवॉश, नालासोपारा में 15 साल की बच्ची का 5 घंटे तक गैंगरेप, नतीफ और अरबाज अरेस्ट

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हिला देनेवाली घटना सामने आई है। यहां पर नालासोपारा पूर्व इलाके में एक 15 साल की लड़की का गैंगरेप किया गया। इस घटना में रोंगटे खड़ा कर देनेवाला पहलू यह है कि किशोरी हिंदू है। आरोप है कि उसका माइंडवॉश करके पहले एक मुस्लिम शख्स ने उसे बातों में फंसाया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने उसका वीडियो और तस्वीरें बनाए और उसके बाद लड़की ब्लैकमेल किया और अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। लड़की ने इनकार किया तो उसके बाद दोनों ने 5 घंटे तक उसे बंधक बनाकर बार-बार उसका रेप किया। घटना सामने आने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो एक के बाद एक और रोंगटे खड़ा करदेने वाली बातें सामने आईं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम नतीफ शेख (24) औरअरबाज शेख (30) हैं। दोनों सगे भाई हैं।
पेल्हार पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर की सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है। आरोप है कि गावदेवी मंदिर के पास स्थित एक कपड़ा की दुकान के अंदर अमन नतीफ शेख (24) और उसके भाई अरबाज शेख (30) ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने इन धाराओं में किया केस
दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो और वीडियो उसकी मां को भेजने के साथ ही वायरल कर दिए जाएंगे। इस मामले में पेल्हार पुलिस थाने में 30 अक्टूबर को देर शाम को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(1), 70(2), 351(2) और पॉक्सो (पोक्सो) अधिनियम 2012 की धारा 4 और 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पेल्हार पुलिस ने दोनों आरोपियों को देर रात्रि को गिरफ्तार कर लिया।
बॉलिवुड के हिंदू-मुस्लिम कपल का दिया उदाहरण
लड़की ने बताया कि नतीफ शेख ने उसे बातों में फंसाया। उसका लगातार ब्रेनवॉश किया। लड़की के साथ थाने पहुंची महिला ने बताया कि मुस्लिम युवकों ने उसे बॉलिवुड के डेमो दिया। कहा कि शाहरूख खान ने गौरी से शादी की, दोनों कितने खुश हैं। सोनाक्षी ने जहीर से शादी की है, वह कितने अच्छे से रह रहे हैं।
मुस्लिम से शादी करनेवाली हिंदू लड़की भी इंवॉल्व
आरोप है कि लड़की का ब्रेनवॉश करने के दौरान आरोपियों ने एक हिंदू लड़की को भेजा। इस शर्मा नाम की लड़की ने पहले से ही एक मुसलमान के साथ शादी की है। उन्होंने लड़की के पास उसे भेजा। आरोपियों ने लड़की को बुलाया और उसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। लड़की चिल्लाती है तो उसे जबरन नशीली दवाएं खिलाते हैं और उसके बाद उसका रेप किया। लड़की को कहा गया कि उसका आधार कार्ड दे दें। वे लोग उसे जला देंगे। नए नाम से उसके नया दस्तावेज तैयार होंगे और उसे दुबई भेज दिया जाएगा, जहां वह बहुत अच्छी जिंदगी जी सकती है।




