अन्य खबरें

ऑस्ट्रेलिया की महिला ने पहली बार किया हैदराबाद मेट्रो में सफर, बोलीं- ‘एक बात ने मुझे इम्प्रेस कर दिया’

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रहने वाली क्रिस्टल इस वक्त अपने इंडियन पति और बेटे के साथ भारत घूमने आई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने हैदराबाद मेट्रो में पहली बार सफर करने का अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. तीन शब्दों में इस सफर की तारीफ करते हुए क्रिस्टल ने कहा, ‘मुझे इतने अच्छे एक्सपीरियंस की उम्मीद नहीं थी.’

‘स्टेस फ्री एक्सपीरियंस था’

वीडियो में क्रिस्टल ने कहा, ‘मैंने भारत में पहले कभी ट्रेन में सफर नहीं किया था, इसीलिए मैं देखना चाहती थी कि यह ऑस्ट्रेलिया की ट्रेनों से कितनी अलग होती है. जैसे ही मैं स्टेशन के अंदर दाखिल हुई तो मुझे हर जगह एक दम साफ सुथरी नजर आई. ट्रेन भी एकदम साफ थी. इसमें महिलाओं के आरामदायक सफर के लिए अलग से कोच भी बना हुआ है. ट्रेन के अंदर का टेम्परेचर एकदम सही है. कुल मिलाकर ये एक स्टेस फ्री एक्सपीरियंस था.

‘मैंने पीक-ऑफ आवर्स में सफर किया’

किस्टल ने आगे कहा, ‘यह एकदम तेज, बेदाग और बहुत ही आसान थी. मुझे हैदराबाद मेट्रो का सफर बहुत पसंद आया. हालांकि मुझे इतने अच्छे एक्सपीरियंस की उम्मीद नहीं थी. लेकिन मैंने ये सफर पीक-ऑफ आवर्स में किया है. लेकिन अगर कोई पीक आवर्स में इसी मेट्रो से सफर करता है तो हो सकता है भीड़ की वजह से उसका एक्सपीरियंस कुछ अलग हो. लेकिन मैं तो इसे 10 में से 10 नंबर ही दूंगी.’

Related Articles

Back to top button