छत्तीसगढ़

अंग्रेजों की सिखाई विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ा रही भाजपा, मंत्री बोले – अंग्रेजों के कौन करीब था सब जानते हैं….

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि ‘अंग्रेज चले गए, औलाद छोड़ गए’ कहावत भाजपा पर सटीक बैठती है. भाजपा अंग्रेजों की सिखाई विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ा रही. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सिंहदेव के बयान पर पटलवार करते हुए कहा है कि अंग्रेजों के कौन करीब था यह सब जानते हैं. हमारे देश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए बीजेपी काम कर रही है.

टीएस सिंहदेव ने पोस्ट में कहा है कि बहुसंख्यकों को डराना, अल्पसंख्यकों को अमानवीय बताना और नफरत फैलाकर वोट मांगना भाजपा का हथकंडा है. उन्होंने चुनाव आयोग से भी सवाल किया है कि क्या किसी दल को ऐसे नफरती और विभाजनकारी वीडियो साझा करनी चाहिए?

सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि अंग्रेजों के कौन करीब था यह सब जानते हैं. हमारे देश की सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हुए बीजेपी काम कर रही है. सोनिया गांधी रिमोट से सरकार चलाती थी. देश पर पहला हक माइनोरिटी का है, यह कांग्रेस ने पीएम से कहलवाया था.

Related Articles

Back to top button