मनोरंजन

Dhurandhar: कौन हैं मेजर मोहित शर्मा और चौधरी असलम खान , जिनके जीवन से प्रेरित है मूवी धुरंधर ?

Dhurandhar RAW vs ISI : भारत- पाकिस्तान संबंध, अंडरकवर ऑपरेशन और आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर जब भी फिल्म बनाई जाती है, तो भारत में वह मूवी चर्चा में रहती है और आम आदमी उसे बहुत पसंद भी करता है. ऐसी ही एक फिल्म आई है धुरंधर, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि यह फिल्म 1999 के प्लेन हाईजैक, 2001 के संसद पर हमले आदि से जुड़ी है. मेजर मोहित शर्मा के जीवन से प्रेरित मूवी धुरंधर, बाॅक्सआॅफिस पर कमाल कर सकती है.

धुरंधर मूवी आज ही सिनेमा घरों में रिलीज हुई है और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यह फिल्म बाॅलीवुड में एक नया ट्रेंड लेकर आ सकती है. बाॅलीवुड की यह काफी लंबी फिल्म है और इस फिल्म को इस साल की सबसे लंबी मूवी माना जा रहा है. फिल्म 3 घंटा 34 मिनट की बताई जा रही है. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म को भारत और पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी RAW vs ISI से जोड़कर देखा जा रहा है और यहां कई गुप्त ऑपरेशन भी दिखाए गए हैं, जिसकी वजह से इसमें आम लोगों की रुचि बढ़ सकती है.

इस फिल्म में जिस तरह अंडरकवर ऑपरेशन को दिखाया गया है, उससे भारत में भी खुफिया ऑपरेशन को आधार बनाकर फिल्में बनाने का ट्रेंड शुरू हो सकता है, जैसा कि हाॅ लीवुड की फिल्मों में होता है. विवाद को अगर दरकिनार कर दें, तो इस फिल्म के दोनों किरदार हीरो रणवीर सिंह और विलेन संजय दत्त दोनों का ही किरदार दर्शकों को पसंद आ सकता है.

हालांकि दोनों ही किरदार पर आपत्तियां आईं हैं और मामला कोर्ट तक भी गया है. दरअसल रणवीर सिंह जो किरदार निभा रहे हैं उसके बारे में यह कहा जा रहा है कि वह अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा से प्रभावित है. उनके परिजनों ने इसके विरोध में कोर्ट का रुख भी किया. हालांकि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का कहना है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित जरूर है, लेकिन यह किसी व्यक्ति का बायोपिक नहीं है, तो आइए जानते हैं रियल लाइफ उन किरदारों को जिनके जीवन से प्रेरित होकर धुरंधर मूवी बनाई गई है.

कौन हैं मेजर मोहित शर्मा जिनके जीवन से प्रेरित है धुरंधर मूवी?

मेजर मोहित शर्मा भारतीय सेना के अधिकारी थे. वे स्पेशल फोर्स 1पैरा के अधिकारी थे. उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने एक कश्मीर युवक इफ्तिकार भट्ट बनकर हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकवादी संगठन में घुसपैठ की और कई आतंकवादियों को मारा था. 2009 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम में वे शहीद हो गए थे. उन्होंने अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है. मेजर मोहित शर्मा के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर कई अंडरकवर ऑपरेशन चलाए और आतंकवादियों को मारा. उनके परिजनों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई थी कि उनसे बिना अनुमति लिए मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर फिल्म कैसे बनाई जा सकती है, हालांकि फिल्म के निर्देशक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह एक फिक्शन स्टोरी है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, लेकिन इसे किसी की बाॅयोपिक नहीं कहा जा सकता है. फिल्म में रणवीर सिंह का गेटअप भी उसी तरह का है, जिस तरह का मेजर मोहित शर्मा अंडरकवर ऑपरेशन के दौरान रखते थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button