दिल्ली
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान

देशभर में मौसम का मिजाज आये दिन बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 और 16 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और लू की गति भी बढ़ सकती है.
शुक्रवार (15 मई) को राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.




