महाराष्ट्र

दिल्ली में जुटेंगे देशभर के मराठा…मुंबई कूच के बाद मनोज जरांगे पाटिल ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले करीब दो साल से मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर मनोज जरांगे पाटिल सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले महीने मुंबई कूच करके जरांगे पाटिल ने फडणवीस सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी। राज्य सरकार को हैदराबाद गैजेट मानने के लिए राजी करने के बाद जहां जरांगे सरकार से वादे पूरे करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं ओबीसी नेता छगन भुजबल नाराजगी व्यक्त कर कर रहे हैं। इस सब के बीच मनोज जरांगे पाटिल ने नया दांव खेल दिया है। अब वह भी गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तरह राज्य से बाहर निकलेंगे। पाटिल ने दिल्ली चलो का नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में आरक्षण के लिए देश भर के मराठा जुटेंगे।


धाराशिव में किया बड़ा ऐलान

मनोज जारांगे पाटिल ने मराठवाड़ा में एक कार्यक्रम में कहा कि देशभर के मराठा समाज का एक सम्मेलन दिल्ली में होगा। यह सम्मेलन हैदराबाद गजट और सातारा गजट लागू होने के बाद होगा। सम्मेलन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। जरांगे ने बुधवार को हैदराबाद गजट को लेकर धाराशिव में एक बैठक आयोजित की गई थी। उसी दौरान जरांगे पाटिल ने यह बड़ी घोषणा की। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि हमारे मराठा भाई कई राज्यों में बिखरे हुए हैं। एक समय में छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमारे लिए स्वराज बनाया था। ऐसे में अब एक बार फिर सभी भाइयों को एक साथ आना चाहिए।

महाराष्ट्र से बाहर पहला कार्यक्रम
अगर जरांगे दिल्ली में सम्मेलन करते हैं। यह महाराष्ट्र के बाहर उनका पहला कार्यक्रम हेगा। जरांगे अब तक मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए सात बार अनशन कर चुके हैं। उन्होंने मुंबई पहुंचकर आजाद मैदान में आखिरी भूख हड़ताल की थी। आरक्षण के वादे पर जरांगे ने अनशन को तोड़ा था। जरांगे को आजाद मैदान में तमाम दलों को सपोर्ट मिला था। इतना ही नहीं फडणवीस सरकार के कई मंत्री बातचीत के लिए पहुंचे थे। मनोज जरांगे पाटिल सभी मराठा को कुनबी घोषित करके ओबीसी में आरक्षण मांग रहे हैं। सरकार इस मुद्दे पर उनकी कुछ मांगें मानी है। इसको लेकर ओबीसी समुदाय चिंतित हैं। छगन भुजबल अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button