राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ में 17 की मौत, पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात; उफान पर गंडक नदी

 नई दिल्ली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष बालेन शाह से फोन पर बात की और बाढ़ से हुए जाम-माल के नुकसान पर दुख जताया। भारत के लोग इस मुश्किल समय में नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।

भारत नेपाल को हर मुमकिन मानवीय मदद देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत के कामों पर मिलकर काम कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में आई बाढ़ में हुई मौतों पर दुख जताया और बचाव व राहत कार्यों के लिए भारत की ओर से मदद की पेशकश की।

मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के साथ- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख जताया। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’

Related Articles

Back to top button